निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । नारायणपुर थाना क्षेत्र के धरमपुर में 20 फरवरी को एक गोलीकांड हुई थी, जिसकी गुप्त सूचना एस पी को मिली थी, कांड की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम गठित कर कांड का उद्भेदन करने का निर्देश दिया । उक्त कांड का उद्भेदन के लिए पुलिस ने जाँच पड़ताल करते हुए छापेमारी किया था, उक्त कांड में पाँच अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था एवं उनके पास से तीन पिस्टल, मैगजीन एंव गोली बरामद किया गया था एवं साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल, मोबाईल तथा पहने हुये कपड़े को भी बरामद किया गया था। लेकिन कांड का साजिशकर्ता एवं आधा दर्जन से अधिक साइबर क्राइम में संलिप्त जमरूद्दीन अंसारी फरार था, बीते देर शाम को पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली कि जमरूद्दीन अंसारी अपने घर धरमपुर आया हुआ है, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुवे उक्त कांड के साजिशकर्ता को गिरफ्तार किया। आज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जामताड़ा विकास आनंद लागुरी ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि एस पी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई की गई, पुलिस ने बताया कि धरमपुर के पास ही काला रंग का पल्सर मोटरसाईकिल सं0-JH21G 9141 पर हेलमेट लगाये एक व्यक्ति को जाते हुये देखे। जब पुलिस दल द्वारा उक्त मोटरसाईकिल चालक को रोकने का ईशारा किया तो पुलिस दल को देखकर भागने लगा। पु०अ०नि० साकेत प्रताप देव द्वारा पुलिस दल के सहयोग से उक्त मोटरसाईकिल सवार व्यक्ति को पकड़ा गया। जब पकड़ाये व्यक्ति का नाम पता पुछताछ किया गया तो अपना नाम जमरुद्दीन उर्फ जमरुद्दीन अंसारी, पिता हारुण रशीद, सा०-धरमपुर, थाना-नारायणपुर, जिला-जामताड़ा बताया। पकड़ाये व्यक्ति जमीरुद्दीन अंसारी के शरीर का विधिवत तलाशी लिया गया तो (1) एक उजले रंग का एप्पल कंपनी का एक मोबाईल फोन जिसमें एयरटेल कंपनी का एक सीम लगा हुआ (2) एक देशी कट्टा (हथियार) (3) एक गोली बरामद हुआ। जिसके बाद उक्त अभियुक्त के विरुद्ध नारायाणपुर थाना कांड सं0-44/2026, दिनांक-05.05.2026, धारा-25(1-b)a/26 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है।
उक्त व्यक्ति से गहनता से पुछताछ करने के उपरान्त इन्होंने अपने स्वीकारोक्ति बयान में नारायणपुर थाना कांड सं0-20/2026, दिनांक-22/02/2026, धारा-103 (1)/61(2) BNS एवं 27 आर्म्स एक्ट में अपने एवं अपने साथी का संलिप्ता स्वीकार किया।
