हजारीबाग । झारखंड के हजारीबाग जिले के बरही से दिनदहाड़े बैंक लूट का बड़ा मामला सामने आया है । यह घटना हजारीबाग रोड स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की बरही शाखा में हुआ जहां हथियारबंद अपराधियों ने घुसकर भारी मात्रा में सोना और नकदी लूट लिया है । जानकारी के अनुसार अपराधी लगभग 7 करोड़ रुपये का सोना और लगभग 5 लाख रुपये नगद लेकर फरार हो गए । जानकारी के अनुसार, अपराधी सामान्य ग्राहकों की तरह बैंक में घुसे, अंदर पहुंचते ही उन्होंने हथियार के बल पर बैंक कर्मियों व ग्राहकों को डराकर अपने कब्जे में ले लिया । विरोध करने पर गोली मारने की धमकी दी गई, जिसके बाद सभी को एक जगह खड़ा कर दिया गया ।
इसके बाद बदमाश सीधे स्ट्रॉन्ग रूम और कैश काउंटर की तरफ चले गए । कुछ ही मिनटों में अपराधी सोना और नकदी का बैग अपने साथ लेकर वहां से फरार हो गए । घटना के बाद बैंक में हड़कंप मच गया । सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बैंक परिसर को घेरकर जांच में जुट गई । आसपास के क्षेत्रो में नाकेबंदी कर दी गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *