निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । आज नए पुलिस अधीक्षक के रूप में शंभु कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण किया। पुलिस मुख्यालय पहुंचने पर निवर्तमान पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान मुख्यालय डीएसपी संजय सिंह सहित जामताड़ा और नाला के एसडीपीओ समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। नए एसपी के पदभार ग्रहण के साथ ही जिले में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर नई उम्मीदें जताई जा रही हैं। औपचारिक प्रक्रिया के तहत राजकुमार मेहता ने शंभु कुमार सिंह को कार्यभार सौंपा। पदभार संभालने के बाद मीडिया से बातचीत में नए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जामताड़ा पुलिस पहले से ही अच्छा कार्य कर रही है, और उनके प्रयासों को और बेहतर तरीके से आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता होगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। खासकर साइबर क्राइम, जो जामताड़ा के लिए एक बड़ी चुनौती और बदनामी का कारण रहा है, उसे खत्म करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने पर भी जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और उपायुक्त के सहयोग से यातायात व्यवस्था को सुगम और व्यवस्थित बनाया जाएगा, ताकि आम लोगों को परेशानी न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *