निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । आज दिनांक 18.04.2026 को उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में जामताड़ा जिला के 27वें जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त के रूप में आलोक कुमार ने पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व जिले के नव पदस्थापित आलोक कुमार के जामताड़ा आगमन पर निवर्तमान उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज, अपर समाहर्त्ता पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने बुके देकर स्वागत किया।
नव पदस्थापित उपायुक्त ने पदभार ग्रहण करने के उपरांत बारी बारी से जिले के सभी पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निष्ठापूर्वक आपसी समन्वय बनाकर टीम भावना से कार्य करने हेतु दिशा निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जो भी कार्य हैं उसे नियमानुसार निष्ठापूर्वक अधिकारी करें, किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता ही हमारी प्राथमिकता होगी। इसके अलावा सरकार की जो भी नीतियां एवं योजनाएं हैं उसको अच्छे से एक्टिवली इंप्लीमेंट करना एवं धरातल पर लाना उनकी प्राथमिकताओं में है।
