झरिया मारवाड़ी ब्राह्मण भवन: झारखण्ड में सबसे पहले यहां स्थापित की गयी भगवान परशुराम की प्रतिमा, रविवार को धूमधाम से मनाया जाएगा भगवान श्री परशुराम का जन्मोत्सव समारोह

झरिया: भगवान श्री परशुराम का जन्मोत्सव समारोह का आयोजन अक्षय तृतीया के दिन 19 अप्रैल 2026 यानी रविवार (अक्षय तृतीया) को झरिया के पोद्दार पाड़ा स्थित मारवाड़ी ब्राह्मण भवन में किया जाएगा. इसकी तैयारियां जोरो पर हैं.

इस संबंध में जानकारी देते हुए मारवाड़ी ब्राह्मण भवन कार्यकारिणी कमिटी के अध्यक्ष प्रकाश शर्मा व सह-सचिव दिनेश शर्मा ने बताया कि, “मारवाड़ी ब्राह्मण समाज (झरिया) के लोगो को गर्व है कि हमने पूरे झारखण्ड में प्रथम भगवान परशुराम जी की मूर्ति (संवत् २०७०) 13.05.2013 (अक्षय तृतीया) को मारवाड़ी ब्राह्मण भवन पोद्दार पाड़ा झरिया में स्थापित की है।”

पदाधिकारीद्वय ने बताया कि, रविवार 19 अप्रैल को मारवाड़ी ब्राह्मण भवन में प्रातः 9 बजे पूजा, अर्चना, हवन, प्रसाद वितरण एवं अल्पाहार होगा. इस अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में लोगों से भाग लेने की अपील की गयी है.

जानकारी देने में मुख्य रूप से अध्यक्ष श्री प्रकाश शर्मा जी,उपाध्यक्ष श्री पवन शर्मा जी,सचिव श्री जगदीश शर्मा जी,सह सचिव श्री दिनेश शर्मा जी,आनंद शर्मा जी वा प्रदीप शर्मा जो मुख्य रूप से मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *