अभिषेक मिश्रा
चासनाला । सुदामडीह थाना क्षेत्र के अजमेरा स्थित कन्या उच्य विद्यालय के द्वारा सरकारी हैंड पाइप को निजी स्वार्थ के लिए समर शेबुल डाल कर इस्तेमाल किया जा रहा है।जिससे स्थानीय लोगों को इस गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसकी लिखित शिकायत स्थानीय लोगों ने वार्ड 51के पार्षद बीरेंद्र कुमार को दे नल को सार्वजनिक करने की मांग की है। वहीं शिकायत करता स्थानीय सोनू कुमार ने बताया कि इस भीषण गर्मी को देखते हुए इस नल को सार्वजनिक किया जाए जिससे लोगों को पानी की सुविधा मिल सके। उनका आरोप है की के डी एम पब्लिक स्कूल के सचिव दीपक मिश्रा के द्वारा सार्वजनिक नल को अपने चारदीवारी में ले लिया है।जिस नल से पूर्व में स्थानीय लोग पानी का इस्तेमाल किया करते थे। जो कन्या उच्य विद्यालय के मुख्य द्वार पर लगा हुआ है।
