धनबाद । रविवार को मैथन ओपी क्षेत्र के मोहलबना के समीप भीषण सड़क हादसा हुआ, हादसे में मालती मुर्मू ( 70 ) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे को लेकर बताया जाता है कि महिला सड़क पार कर रही थीं ।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन करीब 200 फीट तक महिला को सड़क पर घसीटते ले गया। हादसा इतना भयानक था कि महिला का शरीर दो टुकड़ों में बंट गया। बताया जाता है कि हादसा मैथन ओपी क्षेत्र में हुई, लेकिन कार शव को घसीटते हुए गलफरबाड़ी ओपी क्षेत्र तक ले गई। घटना के बाद चालक कार को जगदंबा पेट्रोल पंप के पास छोड़कर मौके से फरार हो गया।
हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि वाहन अत्यधिक तेज गति में था, जिसकी वजह से हादसा हुआ है । मृतिका अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं, घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आक्रोशित ग्रामीण और परिजन आरोपी चालक की गिरफ्तारी और मुआवजा की मांग कर रहे है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *