अभिषेक मिश्रा
चासनाला । चासनाला रोलिंग मील स्थित शिव मंदिर प्रांगण में रविवार की संध्या विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की एक पहली बैठक हुई। जिसमें संगठन के पदाधिकारियों का चुनाव करने व कमिटी का विस्तार करने पर जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता विहिप के जिला मंत्री आनन्द महतो ने की। संचालन बजरंग दल के धनबाद महानगर जिला संयोजक सोनू सिंह ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए विहिप के विभाग सह मंत्री ने कहा कि वर्ष 1964 में हिदुत्व की रक्षा के लिए विहिप का स्थापना किया गया था। जबकि वर्ष 1984 में बजरंग दल का गठन किया गया। उन्होंने कहा कि दोनों दल राजनीतिक दल नहीं है। हम सनातन धर्म की धरोहर है। हम जात पात से उपर उठकर हिन्दू संगठन को मजबूत बनाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि चासनाला में भी बैठक के बाद संगठन को मजबूत बनाने के लिए कमिटी का चयन करें।और संगठन को और भी मजबूती प्रदान करें। बैठक में विहिप के पाथरडीह प्रखंड अध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह, अमल राज शेखर, प्रह्लाद नोनिया, प्रभु नोनिया,बंटी कुमार, गौरव मिश्रा, चंद्रदेव मिश्रा, गणेश तिवारी,अमित जयसवाल, पिंकू पासवान,राकेश कुमार, आकाश रजक,प्रेम प्रकाश, किशन जयसवाल,सोनू केशरी, आकाश राय आदि उपस्थित थे।
