निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ करने के उद्देश्य से एस पी राजकुमार मेहता ने कई पुलिस अवर निरीक्षक समेत थाना प्रभारियों को स्थानान्तरित कर दिये। जिसमें पु०अ०नि० प्रदीप राणा थाना प्रभारी बागडेहरी को मिहिजाम थाना प्रभारी, पु०अ०नि० किशन कुमार मिहिजाम थाना को बागडेहरी, पु०अ०नि० विकास कुमार यादव बिन्दापाथर थाना प्रभारी को नाला थाना प्रभारी, पु०अ०नि० चन्दन कुमार तिवारी करमाटॉड़ थाना प्रभारी को पुलिस केन्द्र, जामताड़ा, पु०अ०नि० अलखनाथ चौबे जामताड़ा थाना से करमाटॉड़ थाना थाना प्रभारी, पु०अ०नि० राजीव रंजन कुमार नाला थाना प्रभारी से पुलिस केन्द्र, जामताड़ा, पु०अ०नि० विनय कुमार यादवनारायणपुर थाना प्रभारी।से बिन्दापाथर थाना प्रभारी, पु०अ०नि० विवेकानन्द दूबे मिहिजाम को प्रभारी, डी०सी०बी० शाखा, पुलिस कार्यालय, जामताड़ा नियुक्त किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *