अभिषेक मिश्रा

चासनाला । डिगवाडीह स्थित मदन राम के आवासीय कार्यालय में मंगलवार को झारखंड सरकार के पूर्व उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग,नगर विकास एवं आवास विभाग,पर्यटन विभाग,कला, संस्कृति एवं खेलकूद विभाग,युवा कार्य विभाग मंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू जी की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।

श्रद्धांजलि सभा के दौरान स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू जी के चित्र पर ने पुष्प अर्पित कर एवं माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

वही एक मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू जी के असामयिक निधन से झारखंड को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके निधन से झारखंड की राजनीति एवं सामाजिक क्षेत्र में एक बड़ी रिक्तता उत्पन्न हुई है, जिसकी भरपाई करना अत्यंत कठिन है। उनके चले जाने से झारखंड के लोग और झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता गहरे दुख और शोक में हैं।
कहा कि स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू जी ने अपने कार्यकाल में राज्य के विकास एवं जनहित से जुड़े विषयों के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके विचार, कार्यशैली और जनसेवा की भावना को सदैव याद किया जाएगा।
श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा धनबाद महानगर के उपाध्यक्ष मदन राम, युवा मोर्चा के संगठन सचिव शमशाद खान, झरिया नगर महिला मोर्चा के उपाध्यक्ष कुरेशा खातून झरिया अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व सह सचिव इसराफिल अंसारी, मासूम अली, अनवर अंसारी साहब शेख मोहम्मद इरफान मोहम्मद ईबरार, शैलेंद्र खरवार वीरेंद्र सिंह कुशवाहा एवं मनीष कुमार पुरुषोत्तम सिंह अनीता देवी जसीम अंसारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू जी के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *