झरिया । शहर के बदहाल सड़क के लिए लोगों ने धन रोपणी कर नगर निगम के विरुद्ध आक्रोश प्रदर्शन किया गौरतलब है कि महज 1 साल में ही नगर निगम द्वारा निर्मित झरिया शहर की सड़क अत्यंत जर्जर एवं खतरनाक हो गई है आए दिन मोटरसाइकिल चालक दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं! कई बार सब्जी पट्टी में महिलाएं गिरकर जख्मी हुई सड़कों पर जल जमाव और गंदगी से लोग परेशान हैं लोग हाथों में तख्ती लिए नगर निगम मुर्दाबाद , या तो नगर निगम जैसा करो नहीं तो नगर निगम से बाहर करो , झरिया की जर्जर सड़क को मरम्मत करना होगा , धन रोपनी योग्य झरिया के सड़क पर नगर निगम शर्म करो ! , इत्यादि नारो के साथ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे पूर्व पार्षद अनूप कुमार साव ने कहा जनता के करोड़ों रुपए के लागत से बनी मुख्य सड़क भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई नगर निगम वैसे अभियंता जिनकी देखरेख में यह सड़क बनी और उनके मापी पुस्तिका के आधार पर ठेकेदार को पैसे का भुगतान हुआ उस इंजीनियर पर मामला दर्ज करते हुए उन्हें तत्काल निलंबित करें और ठेकेदार को ब्लैकलिस्टेड करें! और तत्काल में जर्जर पिच को मशीन के द्वारा समतल किया जाए क्योंकि पूर्व की पीसीसी से सड़क अभी भी इससे बेहतर है! यदि 10 दिनों के अंदर कार्रवाई नहीं हुई तो नगर निगम के विरुद्ध झरिया शहर में जोरदार धरना प्रदर्शन किया जाएगा ! आंदोलन में मुख्य रूप से चेतन मिश्रा श्री राम गोराई झुन्नु गुप्ता गणेश साव सूरज भूईया मनोज साव अरुण भूईया संतोष साव प्रशांत ठाकुर नरेश साव फंटूश स्वर्णकार सोनू शर्मा अयोध्या साव मोहम्मद इम्तियाज पिंटू बर्मन राज उपाध्याय इरशाद गद्वी रंजीत पोद्दार गब्बर गद्वी उमेश यादव प्रमोद साव जितेंद्र माहुरी सहित कई लोग थे !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *