राजेश दुबे
विष्णुगढ़ । झारखंड के विष्णुगढ़ से मानवता को शर्मसार करने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है । मामले को लेकर बताया जाता है कि बुधवार को विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई । मैदान में लगभग 12 वर्षीय नाबालिक बच्ची का शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई । जानकारी के अनुसार, नाबालिग बच्ची मंगलवार को मंगला जुलूस में शामिल हुई थी, जिसके बाद से वह लापता हो गई थी। वहीं मामले की जानकारी ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को दी, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । प्रारंभिक जांच में पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है और मामले की गहन छानबीन शुरू कर दी गई है । वहीं परिजनों में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है । इस मामले में दोषियों की जल्द गिरफ्तारी व कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं. पुलिस का कहना है कि पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही मामले का उद्भेदन कर दिया जाएगा ।
