निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पु०नि०, मनीष कुमार गुप्ता, साईबर अपराध थाना, जामताड़ा के नेतृत्व में पु०अ०नि० हीरालाल महतो एवं अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल करते हुए बिन्दापाथर थानान्तर्गत पगला मोड़ से दक्षिण करीब 50 मीटर की दूरी पर परती टाँड़ में पलास का झूड़ के पास एवं नाराणपुर थाना अंतर्गत ग्राम झिलवा के जगदीश मंडल, पिता रामाकांत मंडल का घर में साईबर अपराधियों के विरूद्ध छापामारी कर साईबर अपराध करते हुए (1) राहुल गोराई, उम्र 30 वर्ष, पिता नंदलाल गोराई, ग्राम डाड़र, थाना नाला
(2) नयन मंडल, उम्र 27 वर्ष, पिता सपन मंडल, ग्राम सालुका, थाना बिन्दापाथर (3) जगदीश मंडल, उम्र 29 वर्ष, पिता रामाकांत मंडल, ग्राम झिलुवा, थाना नारायणपुर सभी जिला जामताड़ा को छः मोबाईल, आठ सिम, एक ए०टी०एम० कार्ड, एक लाख दो हजार चार सौ रुपए नगद राशि, एक मोटरसाईकिल के साथ पकड़ा गया। इस संबंध में इनके विरूद्ध जामताड़ा साईबर अपराध थाना कांड संख्या 18/26, दिनांक 24.03.2026, धारा 111(2)(b)/318(4)/319(2)/336(3)/338/340(2)/3(5) Β.Ν.Σ 2023, 66(B) (C) (D) I.T.ACT & 42 (3)(e) TELECOMMUNICATIONS ACT 2023 के अंतर्गत कांड दर्ज किया गया है।
अपराध शैली: लोगों के Whatsapp नंबर पर LPG GAS का APK FILE INSTALL का मैसेज भेजकर तथा लोगों LPG GAS का APK FILE डाउनलोड कराकर उनकी सारी गोपनीय जानकारी प्राप्त कर ई-वॉलेट के माध्यम से साईबर ठगी करना।
अपराधिक इतिहास : यह कि प्राथमिकी अभियुक्त जगदीश मंडल साईबर अपराध थाना कांड संख्या 22/23, दिनांक 18.04.2023, धारा 414/419/420/467/468/471/120 (B) भा०द०वि० एवं 66(B) (C) (D) आई०टी० एक्ट में आरोप पत्रित है।
