निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । आज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद की अध्यक्षता में समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना सह पाठशाला, जामताड़ा, जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में कृषक पाठशाला के कार्य हेतु चयनित संस्था जीवन ज्योति केंद्र, रांची एवं सिद्ध कान्हु अल्पसंख्यक विकास समिति, जामताड़ा के द्वारा किए जा रहे कार्यों के प्रगति की समीक्षा की गई। अनुमंडल सह जिला कृषि पदाधिकारी, जामताड़ा द्वारा जानकारी दी गई कि संस्था के द्वारा डीपीआर के अनुसार विभिन्न कार्य कराया गया है, जिसका भौतिक सत्यापन किया गया है। इस दौरान बैठक में 02 प्रस्तावों यथा आधारभूत संरचना एवं मशरूम प्रोड्क्शन युनिट से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक विमर्श किया गया एवं नियमानुसार अग्रेत्तर कार्रवाई हेतु उपायुक्त द्वारा संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया गया।
वहीं उपायुक्त द्वारा सिद्ध-कान्हु अल्पसंख्यक विकास समिति संस्था एवं जीवन ज्योति केंद्र, रॉची को शेष कार्यों का शीघ्रतापूर्वक सम्पादित करने का निदेश दिया गया साथ ही जिला कृषि पदाधिकारी को संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों का सतत अनुश्रवण करते हुए प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया।
इस मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी लव कुमार, जिला मत्स्य पदाधिकारी रितु रंजन, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ संजीव कुमार, जिला गव्य विकास पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *