निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । जिले में ईद का त्यौहार को लेकर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों में खासा उत्साह है। आज सुबह जिले के मिहिजाम, सरखेलडीह, न्यू टाउन ईदगाह सहित विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में रोजेदार जमा होकर ईद की नमाज अदा की। इस मौके पर बड़े, बुजुर्गों के साथ साथ बच्चे भी भारी संख्या में नमाज अदा करने पहुंचे। इसके बाद रोजेदारों ने एक-दूसरे को गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी। साथ ही अल्लाह से अमन-चैन की दुआ की। रमजान का पाक महीना बीतने के बाद ईद उल फितर का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। जामताड़ा जिला के मिहिजाम, जामताड़ा, नारायणपुर, फतेहपुर, नाला के विभिन्न ईदगाह में ईद की नमाज के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। इनके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष चौकसी पुलिस के द्वारा की गई है। वहीं पाकडिह जामा मस्जिद के मौलाना अख्तर रजा ने बताया कि बहुत ही शांतिपूर्ण ढंग से ईद मनाई जा रही है, हमलोग देश में अमन चैन की दुआ करते हैं।
