अपने बच्चे को अधिकारी, इंजीनियर के साथ साथ सच्चा हिन्दू बनाएं : कुणालजी
रामावतार स्वर्णकार
इचाक । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूरे होने पर देश के विभिन्न क्षेत्रों में सनातन प्रेमियों को एकजुट करने हेतु कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस निमित शुक्रवार को इचाक प्रखंड के मंगुरा नवदुर्गा मंदिर परिसर मे विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। जहां बाजे गाजे के साथ आए दर्जनों गांव से हजारों महिला पुरुष सनातन प्रेमियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम की अध्यक्षता विराट हिंदू सम्मेलन कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार रवि और संचालन खंड कार्यवाह रंजीत कुमार शर्मा ने किया। मंचासीन धर्मगुरुओं ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया। संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि इतिहास गवाह है कि हिंदुओं को अपने अस्तित्व की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करना पड़ा है। जो आज भी जारी है। उन्होंने कहा कि देश की तरक्की पर खलल डालने वाले और मां भारती की अस्मिता पर सवाल खड़ा करने वालों से सतर्क रहने की जरूरत है। ऐसे लोग सनातन के विरोधी हैं। इसलिए जात पात को मिटाते हुए सभी हिन्दुओं को एकजुट रहने की जरूरत है।
संघ के प्रांत शारीरिक प्रमुख कुणाल जी ने धर्मांतरण, लव जिहाद और देश की मौजूदा हालात पर ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए सभी हिंदुओं को एक जुट होना होगा। उन्होंने “जात पात की करो विदाई हम सब हिन्दू हैं भाई भाई” का संदेश देते हुए कहा कि हिंदुओं को जाति, वर्ग और छूआछूत से ऊपर उठकर सच्चा सनातनी हिंदू बने। कहा कि आपका लक्ष्य जरूर हो कि हमारा बच्चा डॉक्टर बने, इंजीनियर बने, साइंटिस्ट बने, अधिकारी बने लेकिन इसके साथ साथ उसे हिंदू बनाने की भी जरूरत है। कहा कि जब जब हिंदू बंटा है तब तब देश टूटा है। इसलिए अखंड भारत और मातृभूमि की रक्षा के लिए एकजुट होने की जरूरत है। स्वामी सीताराम शरण ने कहा कि जब जब सनातन धर्म की हानि हुई है तब तब भगवान को जन्म लेना पड़ा है। दुराचारी चाहे कोई भी हो वह सनातन का विरोधी है.रामायण और महाभारत का इतिहास इसका गवाह है। विभाग प्रचारक आशुतोषजी और मंटूजी ने भी हिंदुओं को संगठित रहने का मूलमंत्र दिया। इस दौरान संस्कार भारती के कुमार केशव एवं उनकी टीम ने भक्ति गीतों से समां बांधा वहीं स्वयंसेवक रणधीर सिंह ने एकल गीत के माध्यम से लोगों में राष्ट्र प्रेम का चेतना जगाया। योग शिक्षिका ललिता कुमारी के निर्देशन में देवकुली गांव की किशोरियों ने दंड प्रदर्शन कर वीरांगना झांकी एवं योगकला प्रस्तुत की। सम्मेलन में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री सह क्षेत्र की सांसद अन्नपुर्णा देवी, विधायक अमित कुमार यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, जिप सदस्य कुमकुम देवी, जिला सेवा प्रमुख अनिल पांडेय, जिला सह बौद्धिक प्रमुख संदीप सोनी, धर्म जागरण प्रमुख ब्रह्मदेव सोनी, मुखिया मीना देवी, मोदी कुमार, सकेंद्र मेहता, मंजू देवी, पंसस कमली देवी, बसंती देवी, महेंद्र पांडेय, मनोहर कुशवाहा, गौतम नारायण सिंह, बसंत सिंह, निशित नारायण सिंह, उमेश गिरी, सुभाष सोनी, केदार सिंह, प्रताप देव, महेंद्र राम, परमेश्वर रविदास के अलावा मंगुरा, करियातपुर, देवकुली, अलौंजा समेत अन्य पंचायत के हजारो सनातनी महिला पुरुष शामिल हुए।
अहम भूमिका निभाई_
कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी के सचिव मुद्रिका मेहता, कोषाध्यक्ष रंजीत कुमार, वीरेंद्र राणा, बद्री मेहता, सीताराम कुशवाहा, आरएस शर्मा, कैलाश मेहता, नागेश्वर मेहता, पूर्व मुखिया मनोज मेहता, रामावतार स्वर्णकार, रंजीत मेहता, बीरेंद्र मेहता, डॉ. प्रमोद कुमार, बलदेव महतो, डेगलाल मेहता, संजय मेहता, रीतलाल साव, बालेश्वर मेहता, उमेश गिरी, पूर्व मुखिया परमेश्वर रविदास, केदार मेहता, जितेंद्र शर्मा, गोपाल सिंह, भोला सिंह, रीतन मेहता, राजू मेहता, सीता साव, दशरथ साव, सुनील कुमार, केवल मेहता, मोहर महतो, समेत दर्जनों लोगों की भूमिका अहम रही।
