गहमा गहमी और हंगामें के बीच चुनाव हुआ संपन्न

झरिया । झरिया मारवाड़ी सम्मेलन अध्यक्ष पद के लिए गुरुवार को झरिया के लक्ष्मीनिया मोड़ स्थित अग्रसेन भवन में चुनाव सम्पन्न हुआ । चुनाव सुबह 9:00 बजे से शुरू हुआ और शाम 4:00 बजे तक समाज के लोगों ने अपना मतदान किया । वहीं 4:00 बजे के बाद मतगणना शुरू हुई और चुनाव के नतीजे भी शाम 5:30 बजे तक आ गए । झरिया मारवाड़ी सम्मेलन ट्रस्ट के चुनाव में सुनील सांवरिया ने 615 वोट लाकर अध्यक्ष पद पर अपना जीत दर्ज किया । उनके प्रतिद्वंद्वी डॉ. ओ.पी. अग्रवाल को 229 वोट और राजकुमार अग्रवाल को 130 वोट मिले। जीत के बाद सुनील सांवरिया ने शिक्षा, चिकित्सा और संगठन को मजबूत करने को प्राथमिकता बताया और मारवाड़ी समाज को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की बातें कहीं ।

गहमा गहमी और हंगामें के बीच हुआ चुनाव संपन्न,,,,,
चुनाव के शुरुआत में ही अध्यक्ष पद के दो दावेदारों के समर्थकों में गहमा गहमी हो गई, इस दौरान धक्का मुक्की भी हुई । लेकिन समाज के बुद्धिजीवियों ने बीच बचाव करते हुए दोनों पक्षों के समर्थकों को समझा बूझकर मामला शांत करवाया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *