निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । बार काउंसिल आफ झारखंड के 23 सदस्य टीम के चयन को लेकर कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार को जिला अधिवक्ता संघ सभागार में मतदान आरंभ हुआ। मतदान सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चली। जिसमें 100 उम्मीदवार मैदान में थे। जामताड़ा जिला अधिवक्ता संघ के 216 मतदाताओं में से 179 मतदाताओं ने अपना मत का प्रयोग किया। रांची से पहुंचे पर्यवेक्षक सतीश कुमार ने बताया कि मतदान काफी शांतिपूर्ण रहा अधिवक्ताओं में मत देने की दिलचस्पी देखी गई। लोग अपना गुप्त मतदान कर मत पेटी में डाले हैं,बताया कि लगभग 86% मतदान हुआ है। जिला अधिवक्ता संघ के सदस्यों का काफी योगदान रहा है। पीठासीन पदाधिकारी मोहनलाल बर्मन, मतदान पदाधिकारी उमेश चंद्र भैया और सह पीठासीन पदाधिकारी तुषार क्रांति घोष और अरविंद सरकार ने अपना काफी सहयोग दिया। मतदान की गिनती रांची में 22 March को होगी। तब तक के लिए सभी उम्मीदवार का भाग्य मैट पीटी में बंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *