निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । साइबर अपराध थाना पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराध थाना की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर यह सफलता हासिल की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर अपराध पु नि प्रशांत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर–पतरोडिह जाने वाली ग्रामीण सड़क के पास छापेमारी की। छापेमारी के दौरान साइबर ठगी करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें पिंटू कुमार दास (28 वर्ष), पिता – नरेश दास, ग्राम पोस्ता, थाना नारायणपुर, जिला जामताड़ा
जगदीश दास (39 वर्ष), पिता – स्व. मुरदेव दास, ग्राम पसोई, थाना जामताड़ा, जिला जामताड़ा
पुलिस ने आरोपियों के पास से 4 मोबाइल फोन और 8 सिम कार्ड बरामद किए हैं।
इस मामले में साइबर अपराध थाना जामताड़ा में कांड संख्या 16/26 (दिनांक 13.03.2026) के तहत बीएनएस 2023 की धारा 111(1)(iii), 318(4), 319(2), 3(5), आईटी एक्ट तथा टेलीकम्युनिकेशन एक्ट 2023 की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
ऐसे करते थे ठगी
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी लोगों के WhatsApp नंबर पर RTO E-Challan का APK फाइल भेजते थे। लोगों से वह फाइल डाउनलोड करवाकर उनके मोबाइल की गोपनीय जानकारी हासिल कर लेते थे और फिर ई-वॉलेट के माध्यम से साइबर ठगी करते थे।
इसके अलावा आरोपी विभिन्न बैंकों के खाताधारकों को KYC अपडेट कराने के नाम पर APK फाइल भेजते थे। फाइल डाउनलोड होते ही मोबाइल की जानकारी उनके पास पहुंच जाती थी, जिसके जरिए ठगी की जाती थी।
पुलिस के अनुसार इस गिरोह का कार्यक्षेत्र पूरे भारत में फैला हुआ था और यह कई लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *