धनबाद । बुधवार की दोपहर धनबाद सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा एक मेल मिलने से हड़कंप मच गया । जीसके बाद कोर्ट परिसर अफरा – तफरी मच गई । सुरक्षा के नजर से पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया । धनबाद में कोर्ट परिसर को खाली कराया जा रहा है । धनबाद पुलिस के आला अधिकारी कोर्ट परिसर पहुंच गए हैं । कोर्ट परिसर में बम की अफवाह के बाद पुलिसिया कार्रवाई तेज कर दी गई है । पुलिस कोर्ट परिसर को खाली करा कर जांच कर रही है । पुलिस सभी लोगों को सुरक्षित कोर्ट परिसर से बाहर कर दिया है । पुलिस डॉग स्क्वायड टीम के साथ मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान में जुट गई है । वरीय अधिकारी मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट परिसर पहुंच गए और मामले की बारीकी से जांच कर रहे हैं ।
