निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के निमित्त जिले के दोनों निकायों के सभी 67 मतदान केंद्रों में कल दिनांक 23.02.2026 को प्रातः07:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक मतदान के लिये समय निर्धारित है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त रवि आनंद ने जिले के दोनों निकायों के सभी मतदाताओं से अपील कर कहा कि कल का दिन बहुत ही मत्वपूर्ण है। सभी मतदाता अपने घरों से निकलकर मतदान अवश्य करने जायें। आपका एक एक वोट बेहद कीमती है, ऐसे में मतदान अवश्य करें। उन्होंने आगे कहा कि नगरपालिका आम निर्वाचन में मतदाता निम्नलिखित दस्तावेजों के माध्यम अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे जो इस प्रकार है।

  1. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किया गया मतदाता पहचान पत्र (EPIC)
  2. निर्वाचन तंत्र द्वारा जारी प्रमाणिक फोटोयुक्त मतदाता पर्ची
  3. पासपोर्ट
  4. ड्राईविंग लाईसेंस
  5. राज्य/केन्द्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्रों के उपक्रम, स्थानीय निकाय या पब्लिक लिमिटेड कम्पनी द्वारा, उनके कर्मचारियों को जारी किये जाने वाले फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र
  6. बैंक/डाकघर द्वारा जारी किये गये फोटोयुक्त पासबुक
  7. आयकर पहचान पत्र (पैन कार्ड)
  8. आधार कार्ड
  9. राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR)
  10. महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अन्तर्गत जारी फोटो युक्त जॉब कार्ड
  11. फोटोयुक्त स्वास्थ्य बीमा योजना / स्मार्ट कार्ड
  12. फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज
    उन्होंने सभी नगरवासियों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु पुनः अपील किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *