हजारीबाग । जिला में नशाखोरी एवं मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में कटकमदाग, लोहसिंघना एवं ईचाक थाना क्षेत्रों में एक साथ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 14 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के दौरान ब्राउन शुगर, गांजा, नकद राशि, वाहन एवं अन्य आपत्तिजनक सामग्री की बरामदगी की गई है।
घटना का विवरण :
दिनांक 16.02.2026 को कटकमदाग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुलताना स्थित डीपो शीट के पास ब्राउन शुगर की खरीद–बिक्री की गुप्त सूचना प्राप्त हुई। सूचना के सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई हेतु श्री अमित कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), हजारीबाग के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी के दौरान डीपो शीट के आसपास संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी गई। इस क्रम में तीन व्यक्ति पुलिस बल को देखकर पास खड़ी होनेंट वाहन छोड़कर भागने लगे, जिन्हें पीछा कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम मो० आफताब, मो० जुबैद उर्फ शाहरुख एवं सरोज कुमार बताया। पूछताछ में तीनों ने ब्राउन शुगर की खरीद–बिक्री में संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि वे उदय कुमार उर्फ नवल दांगी, पवन राज वर्मा एवं राहुल कुमार मेहता से मादक पदार्थ खरीदते हैं। तत्पश्चात गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त तीनों अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
इसके अतिरिक्त,
लोहसिंघना थाना क्षेत्र में प्राप्त सूचना के आलोक में विशेष अभियान चलाकर 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके पास से ब्राउन शुगर एवं गांजा बरामद किया गया।
ईचाक थाना क्षेत्र में डायल-100 से प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके पास से ब्राउन शुगर बरामद की गई।
गिरफ्तारी विवरण
कटकमदाग थाना क्षेत्र से :
- मो० आफताब, पे०– सौकत अली, ग्राम सुलताना, थाना कटकमदाग, जिला हजारीबाग
- मो० जुबैद उर्फ शाहरुख, उम्र 33 वर्ष, पे०– मो० जाहिद, ग्राम पेलावल, पेलावल ओपी (कटकमसांडी), जिला हजारीबाग
- सरोज कुमार, उम्र 36 वर्ष, पे०– अकलु महतो, ग्राम गोंदलपुरा, थाना बड़कागांव, जिला हजारीबाग
- उदय कुमार उर्फ नवल दांगी, उम्र 35 वर्ष, पे०– स्व० बैजनाथ दांगी, ग्राम गिद्धौर, थाना गिद्धौर, जिला चतरा
- पवन राज वर्मा, उम्र 27 वर्ष, पे०– त्रिभुवन दांगी, ग्राम लोवागाड़ा, थाना सदर, जिला चतरा
- राहुल कुमार मेहता, उम्र 27 वर्ष, पे०– बालेश्वर मेहता, थाना पदमा ओपी, जिला हजारीबाग
लोहसिंघना थाना क्षेत्र से :
- आदित्य यादव उर्फ समिर, उम्र 40 वर्ष, पे०– केदार यादव, ग्राम कोलकोले, थाना लावालौंग, जिला चतरा
- साहब सिंह उर्फ साबी, उम्र 45 वर्ष, पे०– लखवेन्द्र सिंह, ग्राम मुकरमपुर, थाना बिलासपुर, जिला रामपुर (उ.प्र.)
- गुरूनाम सिंह उर्फ सोडी, उम्र 38 वर्ष, पे०– सतनाम सिंह, ग्राम लोका, थाना सितारगंज, जिला ऊधमसिंह नगर (उत्तराखंड)
ईचाक थाना क्षेत्र से :
- इरफान अंसारी उर्फ जिगर, उम्र 20 वर्ष, पे०– एनामुल हक, मंडई कला, थाना लोहसिंघना, जिला हजारीबाग
- बबलु कुमार, उम्र 28 वर्ष, पे०– विनोद प्रसाद मेहता, हवाई अड्डा, चुरचू, थाना कोर्रा, जिला हजारीबाग
- एहसान खान, उम्र 27 वर्ष, पे०– अनवर खान, रेबर, थाना कटकमसांडी, जिला हजारीबाग
- विशाल कुमार राणा, उम्र 25 वर्ष, पे०– शंकर राणा, बहेरी, थाना मुफस्सिल, जिला हजारीबाग
- मो० वसीम, पे०– मो० लियाकत, मंडईकला, थाना लोहसिंघना, जिला हजारीबाग
बरामदगी विवरण
कटकमदाग थाना क्षेत्र से :
- ब्राउन शुगर : 111.72 ग्राम
- नकद : ₹17,160/-
- मोबाइल : 07
- मोटरसाइकिल : 02
- स्वीफ्ट कार : 01
- ब्राउन शुगर माप-तौल मशीन : 02
लोहसिंघना थाना क्षेत्र से :
- ब्राउन शुगर : 17 ग्राम
- गांजा : 02 किलोग्राम
- नकद : ₹47,000/-
- सफारी वाहन : 01
- ब्रेजा कार : 01
- मोबाइल : 03
ईचाक थाना क्षेत्र से :
- ब्राउन शुगर : 07 ग्राम
- मोटरसाइकिल : 07
आपराधिक इतिहास (संक्षेप)
- उदय कुमार उर्फ नवल दांगी के विरुद्ध पूर्व में एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल 05 मामले दर्ज हैं।
- इरफान अंसारी उर्फ जिगर के विरुद्ध 03 मामले तथा
- बबलु कुमार के विरुद्ध 02 मामले दर्ज हैं।
छापामारी दल :
- श्री अमित कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), हजारीबाग
- पु०नि० शाहिद रजा, पुलिस निरीक्षक, पेलावल अंचल
- पु०अ०नि० प्रमोद कुमार, थाना प्रभारी, कटकमदाग
- पु०अ०नि० निशांत केरकेट्टा, थाना प्रभारी, लोहसिंघना
- पु०अ०नि० गौतम कुमार, थाना प्रभारी, ईचाक
- पु०अ०नि० वेद प्रकाश पाण्डेय, ओपी प्रभारी, पेलावल
- तकनीकी शाखा के पुलिस पदाधिकारी/कर्मी एवं सशस्त्र बल
