निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । आज जिले के संयुक्त कृषि भवन सारखेलडीह में कृषि निदेशक के द्वारा जिले में संचालित सभी योजनाओं का निरीक्षण एवं मूल्यांकन किया गया योजनाओं की वास्तविक स्थिति के बारे में जानकारी दी गई इनमें मुख्य रूप से केंद्र प्रायोजित योजना और राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित योजना के बारे में बताया गया। जिसमें मुख्यतः टपक सिंचाई योजना ,बिरसा बीज वितरण योजना, सीड एक्सचेंज।योजना ,मिलेट मिशन ,बिरसा हरित कृषक पाठशाला ,अम्लीय मृदा सुधार योजना शामिल रहे। बारी-बारी सभी योजनाओं का समीक्षा कृषि निदेशक के द्वारा आत्मा सभागार में किया गया और उन्होंने अपने बहुमूल्य सुझाव जिला कृषि पदाधिकारी लव कुमार DY PD आत्मा संजय कुमार और जिले के सभी BTM , एटीएम प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी VLW एफपीओ और लैंप्स के प्रतिनिधियों को दिया साथ ही योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए,सॉइल कंजर्वेशन के अंतर्गत पंप सेट का भी वितरण कृषि निदेशक महोदय के हाथों किया गया।
