खड़ा मोटरसाईकिल में तेज रफ्तार से जा रही मोटरसाईकिल ने पीछे से मारा टक्कर
बीडीओ के ततपरता से दोनों को भेजा गया सदर अस्पताल
प्रतिनिधि
हजारीबाग/दारू । हजारीबाग जिले के दारू थाना क्षेत्र के सरस्वती उच्च विद्यालय के पास शुक्रवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा बुरी तरह से घायल हो गया। मृतक युवक दिलीप कुमार( 24) पिता कार्तिक साव दारू थाना क्षेत्र के पेटो के रहने वाला था जबकि घायल युवक विवेक कुमार पिता दिनेश महतो टाटीझरिया के होलंग के रहने वाला है। इस बारे मे प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विवेक अपने किसी परिचित को मैट्रिक का बोर्ड परीक्षा दिलाने के लिए सरस्वती हाई स्कूल आया हुआ था। परीक्षार्थी को स्कूल मे मुख्य गेट से अंदर भेजकर वह अपनी बाइक के साथ खड़ा था इसी दौरान दारु की तरफ से बहुत तेज रफ्तार से आ रही मोटरसाईकिल सवार ने दाहिनी तरफ खड़े निर्दोष ब्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दिया । टक्कर मारने के बाद बाइक सवार करीब दस फ़ीट बाइक के साथ उछलकर विद्यालय के लगे बोर्ड से टकरा गया जिससे बोर्ड मे लगे लोहा कि नुकीली धार से उसका गला कट गया और उसके गले से खून कि धारा बहने लगी। सडक किनारे खड़ा होलग निवासी घायल युवक का पैर बहुत बुरी तरह से टूट गया। इस दौरान मैट्रिक बोर्ड का निरीक्षण करने आये दारु बीडीओ हारून रसीद स्कूल में ही थे जैसे ही दुर्घटना की खबर बीडीओ को मिली। वह् दौड़े दौड़े आए और बीडीओ की त्तपरता और ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों और ग्रामीणों के सहयोग घायलों को तुरंत 108 एम्बुलेंस से घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया। अस्पताल जाने के दौरान रास्ते में ही दिलीप की मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दिलीप को मृत घोषित कर दिया वही विवेक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। मौत की खबर मिलते ही पेटो गॉव और घर में मातम छा गया है। घर वालों का रो रो का बुरा हाल है।
