निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । आज फतेहपुर प्रखण्ड क्षेत्र के खट्टोजोरी गाँव में महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर श्रीमद् भागवत कथा निमित्त भव्य कलश शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ भगवान भोलेनाथ के मंदिर से निकाला गया। इस भव्य कलश यात्रा में हजारो के तादाद में श्रद्धालुओं ने बड़ चड़ कर भाग लिया ब्राह्मण आचार्य के सानिध्य द्वारा वैदिक मंत्रों उच्चारण के साथ वैदिक विधान के साथ पुजा अर्चना के साथ 108 कुवांरी कन्या आदि ने मंगल कलश में जल लेकर श्रद्धालुओं ने अधर्म का नाश हो धर्म का जय हो राधा राधा जय श्री कृष्ण हर हर महादेव के गगनभेदी उदघोष के साथ कतार वद्ध होकर माथे मे कलश लेकर कलश शोभायात्रा आरंभ हुआ। इस भक्तिमय अनुष्ठान के आयोजन से क्षेत्र में भक्तिमय हो उठा, इस भव्य कलश शोभायात्रा में पुर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा, भाजपा नेता मनोज गोस्वामी, वरिष्ठ नेता विष्णु मंडल, भाजपा युवा नेता सुरज झा, समाजसेवी गण गन्य मान्य अतिथि गण ने बड़ चड़कर भाग लिये।
मालूम हो कि दिनांक 16 फरवरी 2026 से 22 फरवरी 2026 तक अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथा वाचक हिरण्यमय गोस्वामी महाराज वृन्दावन धाम राधाकुण्ड से पधारकर श्रद्धालुओं को प्रतिदिन संध्या 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक बंगला मे श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराएंगे।
खट्टोजोरी गाँव में सात दिन सप्तपुरुषो का बड़ा दुर्लभ समागम अपुर्ण रसमयी श्रीमद् भागवत कथा होगी! श्रीमद् भागवत आयोजक कमिटी खट्टोजोरी के तमाम सदस्यों की और से समस्त श्रद्धालुओं भागवत प्रेमीयो से करजोड़ निवेदन पुर्व अपील किया गया कि इस भव्य कार्यक्रम को सफल बनाने मे गरिमामयी उपस्थिति हेतु भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित करने की जनमानस से अपील की है । इस सफल आयोजन मे श्रीमद् भागवत कथा कमिटी खट्टोजोरी के समस्त सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।
