सिंदरी । शुक्रवार, दिनांक 13 फरवरी 2026 को सिंदरी महाविद्यालय, सिंदरी में स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक चंद्रदेव महतो ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया तथा बिनोद बिहारी महतो के चित्र पर माल्यार्पण किया। मंच संचालन डॉ. मनोज तिवारी ने किया। प्राचार्य डॉ. के. के. पाठक ने स्वागत भाषण में कहा कि वाणिज्य, इतिहास एवं हिंदी विषयों में पीजी पाठ्यक्रम की शुरुआत से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा का लाभ मिलेगा। उन्होंने आधुनिक पुस्तकालय निर्माण, समर्पित स्टाफ की व्यवस्था तथा भविष्य में बी.एड. पाठ्यक्रम प्रारंभ करने की योजना की जानकारी दी।
मुख्य अतिथि विधायक श्री चंद्रदेव महतो ने महिला कॉलेज की स्थापना के प्रस्ताव का उल्लेख करते हुए महाविद्यालय के सर्वांगीण विकास हेतु हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम के अंत में हिंदी विभाग की प्राध्यापिका डॉ. नीतू गौरव कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।
