निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । सदर प्रखंड अंतर्गत शिवलीबाड़ी मुर्गाटोना गांव में स्वतंत्रता संग्राम के प्रथम आदिवासी नायक तिलका मांझी की 276वीं जयंती महोत्सव बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन शिवलीबाड़ी पंचायत के मुखिया शिवधन हांसदा के नेतृत्व में किया गया। जहां मुखिया ने कार्यक्रम का उद्घाटन मुखिया ने काटकर किया। इस अवसर पर तिलका मांझी की प्रतिमा/चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने और समाज के उत्थान के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि, समिति सदस्य प्रतिनिधि अमर मंडल व स्थानीय बुद्धिजीवी एवं अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए। साथ ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति ने आयोजन को भव्य बना दिया।
मुखिया शिवधन हांसदा ने अपने संबोधन में कहा कि तिलका मांझी ने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष कर आदिवासी समाज को गौरवान्वित किया था। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। हमें उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज में शिक्षा, एकता और जागरूकता को बढ़ावा देना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों और बच्चों ने देशभक्ति गीत एवं पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। अंत में उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
जयंती समारोह शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *