निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । साइबर अपराधियों ने अब ठगी करने का नया तरीका अपनाया है। एस बी आई का योनो मोबाइल एप को टारगेट कर ठगी की जा रही है। सबसे ताजा उदाहरण जामताड़ा के एस पी राजकुमार मेहता हैं। एस पी ने बताया कि उनको एक फोन आया और योनो एप में समस्या की बात कर रहा था। लेकिन ठगी नही हुई है। वहीं आज पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पु०नि०, मो० फारूक, साईबर अपराध थाना, जामताड़ा के नेतृत्व में पु०नि० अमृत कुमार राम, पु०अ०नि० कुन्दन कुमार वर्मा एवं अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल करते हुए करमाटॉड थानान्तर्गत लखनुडीह पारटोल रोड ग्राम डिगवाडीह से दक्षिण करीब 200 मीटर दूरी बाँस झुड़ के पास साईबर अपराधियों के विरूद्ध छापामारी कर (1) इब्राहिम अंसारी उर्फ पाडु, उम्र 19 वर्ष, पिता कमरूद्दीन अंसारी, ग्राम पाण्डेडीह, थाना अहिल्यापुर, जिला गिरिडीह (2) हुसैन अंसारी, उम्र 26 वर्ष, पिता मरहूम बक्सु मियाँ ग्राम कबरी (3) साकिर अंसारी उर्फ लालु, उम्र 26 वर्ष, पिता अब्दुल कादिर मियाँ, ग्राम बरमुण्डी (4) सिराज अंसारी, उम्र 28 वर्ष, पिता शहीद मियाँ, ग्राम पारटोल तीनों थाना करमाटाँड, जिला जामताड़ा को 7 फर्जी मोबाईल, 8 सिम के साथ पकड़ा गया। इस संबंध में इनके विरूद्ध जामताड़ा साईबर अपराध थाना कांड संख्या 09/26, दिनांक 09.02.2026, धारा 111(1)(iii)/318(4)/319(2)/3(5) Β.Ν.S 2023, 66(B)(C)(D) I.T.ACT & 42 (3)(e) TELECOMMUNICATIONS ACT 2023. के अंतर्गत कांड दर्ज किया गया है।
अपराध शैली : YONO APP चालु करने के नाम पर लोगों को कॉल करके फिर Whatsapp एवं स्क्रिन सेयरिंग एप के माध्यम से स्क्रिन सेयर करवाकर YONO का USER & PASSWARD बनाकर OTP प्राप्त होने पर Net Banking के माध्यम से संबंधित बैंक खाता से ठगी करना।
