निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । सोमवार को एकीकृत बागवानी विकास मिशन (MIDH) योजना के अंतर्गत जामताड़ा जिले के 80 किसानों को राजकीय परिभ्रमण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए रायपुर, छत्तीसगढ़ के लिए कृषि पदाधिकारी लव कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक बागवानी तकनीक, उन्नत खेती के तरीकों एवं नवाचारों की जानकारी देना है। किसानों का यह प्रशिक्षण एवं परिभ्रमण ग्रीनरी कृषक पाठशाला करो के माध्यम से कराया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत किसान रायपुर में उन्नत कृषि एवं बागवानी से संबंधित विभिन्न संस्थानों का भ्रमण कर व्यावहारिक जानकारी प्राप्त करेंगे, जिससे वे अपने क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों को अपनाकर उत्पादन बढ़ा सकें।
इस अवसर पर जिला उद्यान पदाधिकारी लव कुमार ने किसानों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम किसानों की आय बढ़ाने और बागवानी क्षेत्र को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान को अपने गांव और खेतों में लागू करें।
कार्यक्रम में संबंधित विभाग के पदाधिकारी, कृषक पाठशाला के प्रतिनिधि एवं किसान उपस्थित थे।
