निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा : पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, राजेश मंडल, साईबर अपराध थाना, जामताड़ा के नेतृत्व में पु०नि० मनीष कुमार गुप्ता एवं अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल करते हुए करमाटाँड़ थानान्तर्गत ग्राम रामपुर-माधोपुर स्थित विष्णु राय, पिता सुनील राय का घर साईबर अपराधियों के विरूद्ध छापामारी कर साईबर अपराध कारित करते हुए (1) भोला मंडल, उम्र 22 वर्ष, पिता हरिबोल मंडल, ग्राम देवलबाड़ी (2) विष्णु राय, उम्र 27 वर्ष, पिता सुनील राय, ग्राम रामपुर-माधोपुर दोनों थाना करमाटाँड़ (3) सरफराज अंसारी, उम्र 27 वर्ष, पिता कलाम मियाँ, ग्राम पतरोडीह, थाना नारायणपुर तीनों जिला जामताड़ा को 6 फर्जी मोबाईल, 7 सिम के साथ पकड़ा गया। इस संबंध में इनके विरूद्ध जामताड़ा साईबर अपराध थाना कांड संख्या 07/26, दिनांक 06.02.2026, धारा 111 (1) (iii)/317(2)/318(4)/319(2)/3(5) Β.Ν.Σ 2023, 66(B)(C) (D) I.T.ACT & 42 (3)(e) TELECOMMUNICATIONS ACT 2023. के अंतर्गत कांड दर्ज किया गया है।
अपराध शैली: लोगों के Whatsapp नंबर पर RTO E-CHALLAN का APK FILE INSTALL का मैसेज भेजते है। E-CHALLAN का APK FILE डाउनलोड कराकर उनकी सारी गोपनीय जानकारी प्राप्त कर ई-वॉलेट के माध्यम से साईबर ठगी करना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *