निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । नगर निकाय चुनाव को लेकर जामताड़ा में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। चुनाव मैदान में उतरने वाले प्रत्याशी नामांकन पत्र खरीदने के साथ-साथ नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया में जुट गए हैं। इसी क्रम में बबिता झा ने आज अपने आवासीय कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर आगामी कल जामताड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने की घोषणा की। प्रेस वार्ता के दौरान बबिता झा ने कहा कि यदि जनता का आशीर्वाद उन्हें मिलता है तो वे जामताड़ा नगर पंचायत को विकास की नई दिशा देंगी। उन्होंने स्वच्छता, पेयजल, सड़क, जलनिकासी, स्ट्रीट लाइट, महिला सशक्तिकरण और नगर के समग्र विकास को अपनी प्राथमिकता बताया। वहीं महिलाओं को स्वलम्बी बनाने की दिशा में विशेष कार्य करने का वादा किया।
बबिता झा ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र की जनता मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रही है, जिसे दूर करना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी। उन्होंने पारदर्शी एवं जनहितकारी प्रशासन देने का भरोसा जताते हुए आम नागरिकों से सहयोग और समर्थन की अपील की।
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उनके समर्थक और स्थानीय गणमान्य लोग भी उपस्थित थे। नगर निकाय चुनाव को लेकर जामताड़ा में राजनीतिक माहौल लगातार गर्माता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *