निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । समाजवादी पार्टी के बैनर तले विधानसभा चुनाव लड़ चुके नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस मूवमेंट के राष्ट्रीय सचिव हाडीज एहतेशाम मिर्जा ने झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी पर अभद्र, अपमानजनक टिप्पणी करने, सम्मान को ठेस पहुंचाने एवं धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने जामताड़ा थाना में एक लिखित आवेदन देकर मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं थाना में आवेदन देने के बाद मीडिया से बात करते हुए हाफिज एहतेशाम मिर्जा ने कहा है कि 27 जनवरी 2026 को धाँधड़ा में कुरान पाठ का आयोजन किया गया था, जिसमें मुझे मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रण किया गया था। उक्त प्रतियोगिता के प्रोग्राम को संबोधन करने के बाद स्टेज में जामताड़ा के विधायक सह झारखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी इस प्रोग्राम को संबोधन करने के दौरान मेरे बारे में अभद्र एवं अपमाजनक टिप्पणी करते हुए बोले हाफिज ऐहतामुल मिर्जा हैदराबाद में एक मौलवी को किडनेप किया और ऐसे बहुत लोगों को पत्थर से सोना निकालने का लालच देकर 70 लाख रूपया ठग लिया था और उसे बंधक बना लिया था, तब उक्त मंत्री ने हाफिज ऐहतामुल मिर्जा को छुड़ाकर जामताड़ा लाया था। इससे पूर्व में भी मेरे बारे में गलत एवं अपमानजनक ब्यानबाजी करके मेरे छवि को धूमिल तथा मेरे स्वच्छ छवि को ठेस पहुँचाया है। साथ ही मुझे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी भी उक्त सभा में दिया है। उक्त ब्यानबाजी का विडियों भी मेरे पास सबूत के तोर पर उपलब्ध है। इस प्रकार मुझे धमकी देना तथा मेरे प्रति गलत, अभद्र एवं अपमानजनक बात सार्वजनिक रूप से करना मानहानि के कोटि में आता है, जो एक दंडनीय अपराध है। इरफान अंसारी मेरे प्रति इर्ष्या एवं विद्वेशपूर्ण भाव रखते है, जिससे मेरे जान को खतरा है। पुलिस से निष्पक्ष जांच करते हुए दोषि के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं इस मामले को लेकर जामताड़ा थाना पुलिस ने आवेदन प्राप्त होने की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *