रामावतार स्वर्णकार
इचाक । विद्या की अधिष्ठात्री देवी माता सरस्वती पूजा और भारत के स्वतंत्रता संग्राम के जननायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129 वीं जयंती पर प्रखंड के राजकीय मवि अलौंजा में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जहां मुख्य अतिथि वरिष्ठ नेता बटेश्वर मेहता और जिला परिषद सदस्य रेणु देवी के द्वारा विद्यालय में हाल ही में योगदान देने वाले सहायक शिक्षिका रीना कुमारी, सहायक शिक्षक विजय प्रसाद मेहता और सहायक आचार्य व्यास कुमार को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। वहीं विभिन्न सरकारी पदों पर योगदान देनेवाले अलौंजा गांव के लोगों को अंगवस्त्र, मोमेंटो और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। जिनमें गिरिडीह जिले में पदस्थापित कल्याण पदाधिकारी शंभू प्रसाद मेहता, नगर निगम रांची में सेवारत दीपू प्रसाद मेहता, कृषि विभाग रांची में में पदस्थापित मिथिलेश प्रसाद मेहता, भारतीय रेलवे में कार्यरत गौतम कुमार मेहता, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर शशि कुमार, शिक्षक सुबोध कुमार दास, कस्टम अधिकारी अरुण कुमार, रिम्स रांची में योगदान दे रहे डॉ. आदर्श कुमार और सहायक आचार्य विनोद पासवान का नाम शामिल है। मौके पर मुख्य अतिथि बटेश्वर मेहता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा शिक्षा ही देश को महान बनाता है। समाज में इंसान के गुणों की पूजा की जाती है। और बगैर ज्ञान के इंसान में गुण नहीं आते। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ने और देश दुनिया में अपने माता पिता गांव और विद्यालय का नाम रौशन करने का अपील किया। विशिष्ट अतिथि जिप सदस्य रेणु देवी ने मध्य विद्यालय अलौंजा में शिक्षकों की कमी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यालय में बच्चों के अनुपात में शिक्षकों की भारी कमी है। ऐसे में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल पाना मुश्किल है। उन्होंने सरकार से विद्यालय में जल्द शिक्षक उपलब्ध कराने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन कर रहे प्राचार्य विनोद पासवान ने मवि अलौंजा को उच्च विद्यालय में प्रस्तावित करने की मांग सरकार से किया। उन्होंने कहा कि अलौंजा पंचायत में लगभग 600 से अधिक विद्यार्थी है। और यहां एक भी उच्च विद्यालय नहीं है। बच्चे लगभग 10 किमी दूरी तय कर उच्च विद्यालय जाते हैं। कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य महेंद्र पांडेय, शिक्षक सुबोध कुमार दास, पारा शिक्षक नेता संजय मेहता, लक्ष्मण राम, पैक्स अध्यक्ष कंचन मेहता समेत कई लोगों ने अपने विचार रखे। मौके पर समाजसेवी अशोक मेहता, रामप्रसाद मेहता, गणेश पांडेय, सरजू प्रसाद मेहता, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मुनीता कुमारी, शिक्षक अनंत कुमार, संजय कुमार मेहता, विजय मेहता, किरण कुमारी, पैक्स अध्यक्ष कंचन मेहता समेत सैकड़ों लोग और विद्यालय के बच्चे मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *