रामावतार स्वर्णकार
इचाक । संस्था मानव विकास द्वारा संचालित प्रखंड के कैम्पियन बेसिक एकेडमी के कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने इस वर्ष 2026 में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देकर विद्यालय एवं अपने अभिभावकों का नाम रौशन किया है। कला संकाय में नेहा भारती ने 96% अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। वहीं विज्ञान संकाय में आयुष राज एवं श्वेता कुमारी ने 91% अंक प्राप्त कर शानदार सफलता प्राप्त की।
अन्य सफल विद्यार्थियों में आदर्श राज 88%, मेहता सोनिका राजू 87%, सागर कुमार 85%, दिवाकर 82%, हर्षित राज 81%, सारांश कुमार 81%, फरहान हुसैन ने 80% अंक प्राप्त कर विद्यालय का मन बढ़ाया। इस अवसर पर विद्यालय सचिव बीरबल प्रसाद तथा
प्राचार्या सुरभि वर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने सभी को इस सफलता की शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कैम्पियन बेसिक एकेडमी अपने उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण एवं अनुशासन के लिए निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। इस सफलता से पूरे विद्यालय में खुशी एवं उत्साह का माहौल है।
