निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा : ट्रेन में यात्रियों के सामान की बढ़ती चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वरीय रेल मंडल सुरक्षा आयुक्त राहुल राज के स्पष्ट निर्देश पर विशेष निगरानी टीम का गठन किया गया। इसी क्रम में बीते शाम को चित्तरंजन रेलवे स्टेशन पर CPDS/ASN, RPF/CRJ (OP) एवं GRPP/CRJ की संयुक्त टीम ने सघन प्लेटफॉर्म व ट्रेन चेकिंग अभियान चलाया। इस विशेष अभियान का नेतृत्व IPF/BCQ कुल भूषण सिंह कर रहे थे। ट्रेन संख्या 15047 से एक युवक मोबाइल छीनकर भागने का प्रयास कर रहा था, जिसे टीम ने तत्परता दिखाते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। पकड़े गए युवक की पहचान उज्ज्वल दॉन उम्र – 22 वर्ष, पिता सनातन दॉन
विधिवत तलाशी के दौरान युवक के पास से चोरी के 02 मोबाइल फोन बरामद किए गए। मोबाइल से संबंधित कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाने पर आरोपी के खिलाफ विधिवत कांड दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू किया गया। जी आर पी चित्तरंजन के प्रभारी बिमल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पूर्व में भी चित्तरंजन थाना (पश्चिम बंगाल) में चोरी के मामलों में संलिप्त रह चुका है। वहीं इस छापामारी टीम में शामिल बिमल कुमार जी आर पी प्रभारी चित्तरंजन, श्यामल कुमार उप निरीक्षक, CPDS/ASN, प्रधान आरक्षी संतोष कुमार शर्मा, प्रधान आरक्षी रंजीत कुमार, सहायक उप निरीक्षक प्रियव्रत हाती – RPF/CRJ (OP) अन्य ऑन-ड्यूटी स्टाफ मौजूद थे। वहीं जी आर पी में यात्रियों से अपील किया है कि रेलवे सुरक्षा बल यात्रियों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह सतर्क है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत RPF/GRP को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *