निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, राजेश मंडल, साईबर अपराध थाना, जामताड़ा के निर्देशन में पु०नि० नितिश कुमार, स०अ०नि० ईश्वर मराण्डी एवं अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल करते हुए नारायणपुर थानान्तर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय कशियाटॉड के आगे स्थित सिनबार के झाड़ी के पास साईबर अपराधियों के विरूद्ध छापामारी कर साईबर अपराध कारित करते हुए (1) हातिम अंसारी, उम्र 35 वर्ष, पिता छोटु मियाँ, ग्राम चिरूडीह, थाना नारायणपुर (2) बिनोद मंडल, उम्र 42 वर्ष, पिता स्व० लखन मंडल, ग्राम नदियाचक (3) नजरूद्दीन अंसारी, उम्र 30 वर्ष, पिता सफिक मियाँ, ग्राम पिण्डारी दोनों थाना करमाटौड़ तीनों जिला जामताड़ा को सात फर्जी मोबाईल, सात सिम के साथ पकड़ा गया। इस संबंध में इनके विरूद्ध जामताड़ा साईबर अपराध थाना कांड संख्या 04/26, दिनांक 20.01.2026, धारा 111 (2) (b)/317 (2)/317(4)/317(5)/318(4)/319(2)/336(3)/338/340(2)/3(5) Β.Ν.Σ 2023 & 66(B) (C) (D) IT.ACT & 42 (3)(e) TELECOMMUNICATIONS ACT 2023. के अंतर्गत कांड दर्ज किया गया है।
अपराध शैली: magicpin एप से Phonpe में 990 रू0 का Cash Back का मैसेज भेजते है तथा ग्रहक को Accept करने के लिए बोलते है जैसे ही Accept करता है तो ये लोगों का magicpin एप में पैसा आ जाता है। उक्त पैसा से गिफ्ट कार्ड खरीदते है फिर गिफ्ट कमीशन पर बेच देते है।
वहीं प्राथमिकी अभियुक्त हातिम अंसारी पूर्व में जामताड़ा साईबर अपराध थाना कांड संख्या 25/18, दिनांक 09.08.2018, धारा 414/419/420/467/468/471/120 (बी) भ०द०वि० एवं 66 (बी) (सी) (डी) आई०टी० एक्ट में आरोप पत्रित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *