निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के बैनर तले आज मिहिजाम के हांसीपहाड़ी स्थित नगर कार्यालय में गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पार्टी के जिलाध्यक्ष दिनेश यादव ने किया। इस दौरान सैकड़ों महिला एवं पुरुष लाभार्थियों के बीच बारी-बारी से कंबल का वितरण किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष दिनेश यादव ने कहा कि ठंड के इस मौसम में गरीब और असहाय लोगों की मदद करना राजद की प्राथमिकता है। पार्टी हमेशा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों के साथ खड़ी रही है और आगे भी जरूरतमंदों की सेवा का यह सिलसिला जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सामाजिक सरोकार के तहत ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन लगातार किया जाएगा, ताकि किसी भी गरीब परिवार को कठिन परिस्थितियों का सामना न करना पड़े।
कार्यक्रम में राजद के स्थानीय नेता, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *