निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । त्रिदिवसीय मां चंचला तेरहवीं वार्षिक महोत्सव आज कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हो गया। मॉं चंचला की स्वरूप को रथ में सवार की गई, जिसके बाद मंदिर प्रांगण से कलश यात्रा प्रारंभ हुई जिसमें जिले के विभिन्न स्थानों से हजारों की संख्या में कुमारी कन्याओं के साथ महिलाये शामिल हुई, साथ ही कमिटी के अध्यक्ष बीरेंद्र मंडल के नेतृत्व में सभी सदस्य मौजूद रहे। वहीं कलश यात्रा में भक्ति गीत व महिलाओं के द्वारा ढाक और झाल बजाकर महोत्सव में चार चांद लगा दिया। नगर पूरा भक्तिमय माहौल बना हुआ है। महोत्सव के पावन बेला में मां चंचला के दरबार को बेशकीमती फूल माला और अन्य मन मोहक साज सज्जा से भव्य रूप से सजाया गया है। महोत्सव समिति अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने कहा की मां चंचला तेरहवीं ऐतिहासिक त्रिदिवसीय वार्षिक महोत्सव के शुभ अवसर पर आज भव्य ऐतिहासिक कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें चालीस हजार महिलाओं ने भाग लिया है, कलश यात्रा माता के मंदिर से निकलकर पुराना कोर्ट स्थित हनुमान मंदिर होते हुए पुनः माता के मंदिर तक वापस पहुँचेगी। जल व फूल माता के चरणों में अर्पित की जायेगी। यह मां चंचला महोत्सव किसी व्यक्ति विशेष का महोत्सव नहीं हैं, यह पूरे जामताड़ा वासियों का महोत्सव है। इस महोत्सव में सभी धर्म, जाति वर्ग के लोगों ने बड़ चढ़कर भाग लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *