निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । सदर थाना प्रभार पर चल रहा था लेकिन जब पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता के द्वारा सदर थाना में थाना प्रभारी के रुप में मनोज कुमार महतो को पदभार सौंपा है। उन्होंने निवर्तमान प्रभारी राजेश मंडल से विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। मौके पर थाना के अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। थाना प्रभारी का पदभार ग्रहण करते ही मनोज कुमार महतो ने कहा कि जामताड़ा में पुलिस अब जीरो टॉलरेंस नीति पर काम करेगी, कानून–व्यवस्था को मजबूत करना मेरी पहली प्राथमिकता है, पुलिस–जनता के बीच बेहतर समन्वय बनाकर अपराध पर लगाम लगाई जाएगी, आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा। उनके पदभार संभालते ही सदर थाना क्षेत्र में कड़ी पुलिसिंग, सख्त कार्रवाई और त्वरित व्यवस्था की उम्मीद बढ़ी। अब अपराधियों पर सख्त लगाम लगाने की तैयारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *