निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । संघ परिवार से जुड़े व विश्व हिन्दू परिषद जैसे अनुषांगिक संगठन में संयुक्त बिहार के प्रदेश मंत्री का दायित्व निभा चुके पंक्जेश कुमार पंकज का निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, वे चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स (CLW) में सीनियर टेक्नीशियन पद से अवकाश प्राप्त कर मिहिजाम के बढ़ईपाड़ा में रहते थे। लंबे समय से सामाजिक एवं राष्ट्रीय विचारधारा के कार्यों में सक्रिय रहने वाले पंकज जी ने दिनांक 13 जनवरी 2026, शाम 5:10 बजे दुर्गापुर के हेल्थवर्ल्ड हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली।
उनके निधन की खबर से मिहिजाम, चित्तरंजन व आसपास के इलाकों में गहरा शोक फैल गया है।
पंकज जी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार दो पुत्र और तीन पुत्रियाँ छोड़ गए हैं।
संघ, विश्व हिन्दू परिषद एवं स्थानीय समाजसेवी संगठनों ने उनके निधन को संगठन और समाज की अपूरणीय क्षति बताया है।
