निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रवि आनंद के नाम से साइबर अपराधियों ने बनाया फर्जी फेसबुक अकाउंट; “श्री रवि आनंद डीसी” नाम से बनाया गया है फर्जी फेसबुक आईडी; उपायुक्त ने जिलेवासियों से सतर्कता बरतने हेतु अपील किए हैं। साइबर अपराधियों के द्वारा जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रवि आनंद का फेक फेसबुक अकाउंट बनाने का मामला संज्ञान में आया है। साइबर अपराधियों के द्वारा “श्री रवि आनंद डीसी” के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया गया है, जिसके संज्ञान में आते ही आज दिनांक 12.01.2026 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद ने समस्त जिलेवासियों से अपील कर कहा है कि उक्त अकाउंट फेक है, ऐसे में उक्त अकाउंट से आए फ्रेंड रिक्वेस्ट, मैसेज रिक्वेस्ट को तुरंत अस्वीकार कर दें एवं किसी प्रकार के झांसे न आएं। अगर उक्त फेक अकाउंट के जरिए किसी भी राशि की मांग की जाती है तो उसे इग्नोर करें एवं इसकी शिकायत तत्काल साइबर थाना को दें। वहीं उपायुक्त ने इस मामले पर समुचित कार्रवाई करने हेतु पुलिस अधीक्षक कार्यालय को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है।
ध्यातव्य हो कि_ डिजिटल जमाने में साइबर अपराधियों के द्वारा लोगों की गाढ़ी कमाई को एक झटके में चपत लगाने के लिए कई तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं, साइबर अपराधी दूसरे के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी, व्हाट्सएप अकाउंट आदि बनाकर बड़े शातिर तरीके से ठगने का प्रयास किया जाता है, दुर्भाग्य से भोले भाले लोग ठगों के झांसे में आ भी जाते हैं।
उपायुक्त जामताड़ा के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के लिंक इस प्रकार हैं,
फेसबुक – https://www.facebook.com/share/1DHLs35irC/
एक्स (X) – https://x.com/dcjamtara
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/dc_jamtara_official?igsh=aGs5NWpjN2RzbGF4
