निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश परिषद सदस्यों की घोषणा कर दी है। जारी सूची में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी को प्रथम सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। वहीं जामताड़ा से भाजपा के वरिष्ठ नेता हरिमोहन मिश्रा को भी प्रदेश परिषद में स्थान दिया गया है। प्रदेश परिषद में हरिमोहन मिश्रा को स्थान मिलने की खबर के बाद जामताड़ा में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। स्थानीय नेताओं व समर्थकों ने इसे जामताड़ा संगठन के लिए गौरव की बात बताते हुए कहा कि इससे जिले में पार्टी को और मजबूती मिलेगी। बताया गया कि भाजपा प्रदेश परिषद में कुल 121 नेताओं को शामिल किया गया है। पार्टी नेतृत्व ने सभी मनोनीत सदस्यों से संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *