अभिषेक मिश्रा

चासनाला । सेल कोलियरी के डिप माइनस के हापड़ के समीप गुरुवार की शाम कार्य के दौरान हाइवा संख्या जे एच ०२बी एस/२७८८ का चालक शंकर वर्मा की मौत गाड़ी ढुलने से चपेट में आकर हो गई। इस घटना से पूरे चालक तथा यूनियन में भारी रोष व्याप्त है।जिससे पूरा कार्य ठप्प पड़ा है। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि मृत चालक अपने गाड़ी के टायर में लगा पत्थर निकाल रहा था कि इसी क्रम में गाड़ीडुलने लगा चालक चाहा कि गाड़ी किसी तरह रोकना चाहा, लेकिन सामने लगा हाइवा संख्या जे एच सी के/८९८७के टकरा जाने के कारण घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई।जिससे अफरा तफरी का माहौल है। मृतक शंकर वर्मा फुशबंगला फाटक के समीप का निवासी बताया जाता है। वहीं सूचना पर उसकी मृतक की पत्नी शिला देवी ,बच्चे व परिजन घटना स्थल पहुंच गए है जिनका रो रो बुरा हाल है। अभी तक सेल के वरीय अधिकारी घटना स्थल नहीं पहुंचे है। सूचना मिलते ही पाथरडीह पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पर मौजूद है।

वहीं इस घटना के बारे में बी सीके यू नेता अजित महतो ने बताया कि सेल प्रबंधन के लापवाही के कारण यह घटना घटी है।जगह रहने के बावजूद भी यहां का कोई रख रखाव सही नहीं हैं। कोई चौड़ी करन नहीं किया गया महज गाड़ी घुसने का ही जगह यहां देखा जा सकता है।उन्होंने कहा कि बहुत ही दर्द नाक घटना है।मृतक के परिजन को सेल में नियोजन तथा उचित मुआवजा मिलना चाहिए।जब तक इस पर कोई पहल नहीं किया जाता है।शव उठने नहीं दिया जाएगा। समाचार लिखे जाने तक कोई फैसला नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *