रामावतार स्वर्णकार
हजारीबाग । न्याय की आस टूटने पर एक नर्स ने हजारीबाग महिला थाना परिसर में जहर खाकर आत्म हत्या करने की कोशिश की। गंभीर हालत में युवती को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत अब स्थिर है। पीड़िता ने मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस छात्र पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि शिकायत के बावजूद लंबे समय तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे वह मानसिक रूप से टूट गई। मामले में पुलिस की कथित असंवेदनशीलता और कार्रवाई में देरी पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और पीड़िता के बयान का इंतजार किया जा रहा है।
