हजारीबाग/बड़कागांव।बड़कागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत तलसवार गांव के करमाटांड जंगल में शनिवार शाम को एक 55 वर्षीय पुरुष का शव मिला।इसकी पहचान नयाटांड़ निवासी दुखन राम पिता स्वर्गीय हरिचरण राम के रूप किया गया। सूचना के बाद बड़कागांव पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को परिजनों को सौंप दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुखन राम शुक्रवार सुबह अपने घर से जंगल की ओर निकला था लेकिन शाम को नहीं लौटने पर घरवाले खोजबीन करने के बाद नहीं मिलने पर शनिवार सुबह बड़कागांव थाना में गुमशुदगी का आवेदन दिया गया। आवेदन देने के बाद शाम को दुखन राम का शव मिल गया। दुखन राम की मौत का क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं हैं। कई लोगो का कहना है कि जंगली जानवरों के द्वारा हमला से मौत हुई है।वहीं इस मामले में बड़कागांव थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता ने कहा कि दुखन राम के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है कि स्वाभाविक मौत या हत्या है। वही इस मामले में सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। बता दे की दुखन राम अपने पीछे दो पुत्र सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गया।
