निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । मां चंचला वार्षिक महोत्सव समिति के तत्वाधान में “आमंत्रण–भक्तों के द्वार” कार्यक्रम लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जामताड़ा नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 2 स्थित नामूपाड़ा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्रवासियों को मां चंचला त्रिदिवसीय वार्षिक महोत्सव 2026 में भाग लेने का आमंत्रण दिया गया। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सह मां चंचला वार्षिक महोत्सव समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल उपस्थित हुए। उनके आगमन से स्थानीय लोगों एवं भक्तजनों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। बैठक को संबोधित करते हुए वीरेंद्र मंडल ने कहा कि मां चंचला का वार्षिक महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है। इस वर्ष हम सभी का लक्ष्य है कि 16 जनवरी को निकलने वाली मां चंचला कलश शोभा यात्रा में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु भाग लें, ताकि यह महोत्सव ऐतिहासिक बने।
उन्होंने आगे कहा कि जनभागीदारी जितनी व्यापक होगी, महोत्सव की पहचान उतनी ही मजबूत होगी और राज्य स्तर पर इसकी विशेष पहचान बनेगी।
बैठक में उपस्थित सभी भक्तजनों ने एकस्वर में संकल्प लिया कि वे 16 जनवरी को आयोजित भव्य कलश शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में भाग लेकर महोत्सव को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करेंगे।
बैठक के दौरान घर-घर आमंत्रण पहुंचाने, प्रचार–प्रसार को तेज करने तथा अधिक से अधिक लोगों को आयोजन से जोड़ने पर भी चर्चा की गई।
महोत्सव समिति ने विश्वास जताया कि जनसहयोग और मातृशक्ति की सहभागिता से मां चंचला त्रिदिवसीय वार्षिक महोत्सव 2026 ऐतिहासिक रूप से सफल होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *