निशिकांत मिस्त्री
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार का जामताड़ा आगमन पर उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरीय अधिकारियों ने जामताड़ा जिला बॉर्डर पर पुष्पगुच्छ देकर किया स्वागत
जामताड़ा । आज झारखण्ड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के जामताड़ा जिला आगमन पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद, पुलिस अधीक्षक राज कुमार मेहता, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार आदि के द्वारा पुष्पगुच्छ देकर माननीय राज्यपाल का स्वागत एवं अभिनंदन किया साथ ही उनकी अगुआनी की। इसके उपरांत राज्यपाल के जामताड़ा परिसदन आगमन पर जिला प्रशासन द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। इस दौरान राज्यपाल ने उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक से जिले के विधि व्यवस्था एवं विभिन्न विकास योजनाओं के संबंध में जानकारी ली एवं कई अहम दिशा निर्देश दिया। इस अवसर पर।उपरोक्त के अलावा जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी, पुलिस अधिकारी एवं अन्य उपस्थित रहे।
