निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । आज जिला नागरिक मंच के सदस्यों ने उपायुक्त रवि आनंद से मुलाकात किया, जहां सदस्यों ने उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मंच के लोगों ने मांग किया कि जामताड़ा जिले के सभी प्रमुख स्थानों की लगातार निगरानी नियंत्रण कक्ष के माध्यम से करना सुनिश्चित की जाय, जामताड़ा जिले के सभी चोरी और डकैती की घटना का अविलम्व उद्भेदन कर दोषियों को अविलम्व गिरफ्तार कर पिड़ितों को न्याय दिलाया जाय, जामताड़ा जिला में भीषण ढंड को देखते हुए सभी प्रमुख चौक चौराहे पर अलाव का व्यवस्था कर गरीब व्यक्तियों को चिहिन्त करते हुए कम्बल वितरण किया जाय, जामताड़ा जिला के सभी चौक चौराहों पर CCTV का व्यवस्था करते हुए इसके माध्यम से निगरानी करते हुए खराब CCTV केमरा को ठीक किया जाय, जामताड़ा जिले में विगत दिनों आभुषण व्यापारी पर गोली चलाने एवं डकैती करने वाले अपराधियों को तुरंत गिराफ्तार करें। इस मौके ओर संतन मिश्रा, राजेश कुमार महतो, नंद गोपाल सिंह, नंद किशोर सिंह, सोमनाथ सिंह व अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *