अभिषेक मिश्रा

चासनाला । सेल चासनाला कोल वाशरी गेट पर बुधवार को बीसीकेयू के बैनर तले मजदूरों ने केन्द्र सरकार द्वारा 29 श्रम कानूनों को 4 लेबर कोड में बदलने के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की गई। तथा केन्द्र सरकार की 4 श्रम कानून की प्रतियां जलाई गई।
इस दौरान सभा को सम्बोधित करते हुए बीसीकेयू के केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुन्दर लाल महतो, सचिव योगेन्द्र महतो ने कहा कि श्रम कानून लागू कर केन्द्र सरकार सिर्फ चार 4 लेबर कोड की खूबियां गिना रही है। जब कि देश भर में इस मजदूर विरोधी लेबर कोड को काला कानून की संज्ञा देते हुए मजदूर आंदोलन करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि लेबर कोड में मजदूर वर्ग को होने वाले नुकसान को नहीं बताया जा रहा है। नए लेबर कोड में अब मजदूरों की नॉकरी सुरक्षित नहीं रह सकेगी । उन्होंने कहा कि 300 तक की कर्मचारियों वाली कम्पनियां बिना सरकार की अनुमति के छंटनी बंदी नहीं कर सकती है। मजदूरों को हड़ताल में जाने से 14 दिन पहले कम्पनी को नोटिश देना अनिवार्य होगा। प्रबंधन द्वारा 60 दिनों तक मनमाने ढंग से हड़ताल रोकी जा सकती है। कहा कि अब मजदूर वर्ग को अपनी मांगों के लिए हड़ताल करना मुश्किल होगा। यह 4 श्रम कानून मजदूर विरोधी व पूंजीपतियों के पक्ष में बनाए गए है।जो कतिपय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रदर्शन के मौके पर यूनियन नेता सुंदरलाल महतो, योगेंद्र महतो, सी एन घोष,कार्तिक ओझा,धनन्जय ओझा, रज्जप अंसारी, कंचन कुमार महतो, नारायण बाउरी, संजीव महतो, कौशल्या देवी, चाइना देवी, सरस्वती देवी, बतासी बाउरी,आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *