झरिया । आगामी होने वाले नगर निगम चुनाव को लेकर झरिया, जोड़ापोखर, सुदामडीह, पाथरडीह समेत विभिन्न थाना क्षेत्र में जिला प्रशासन के द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया । इस दौरान झरिया थाना प्रभारी ने कहा कि होने वाले नगर निगम चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से करवाने को लेकर आज फ्लैग मार्च निकाला गया है । इस दौरान झरिया, जोरापोखर, सुदामडीह, पथारडीह के थाना प्रभारी समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे । नगर निगम चुनाव के दौरान सभी बूथों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल मौजूद रहेगी । जिससे चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके ।
